सिंगरौली नगर निगम बैठक का महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार


सिंगरौली:नगर पालिक निगम सिंगरौली की परिषद की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। हालांकि इस बैठक का महापौर और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्षदों ने बहिष्कार किया।बैठक में भाजपा पार्षदों ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने वॉटर एटीएम मशीन की उच्च कीमत और करोड़ों के टेंडर में अनियमितता का आरोप लगाया।
ट्रामा सेंटर का विस्तार
बैठक में उपस्थित सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर को 200 बिस्तर से बढ़ाकर 400 बिस्तर करने का निर्णय लिया है। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जिले के आम नागरिकों को बधाई दी।
पार्षदों ने उठाए कई मुद्दे
भाजपा पार्षदों ने नगर निगम की सड़कों, स्मार्ट टॉयलेट के संचालन और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे उठाए।
56 लाख की मशीन सवा करोड़ में क्यों खरीदी?
नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने स्मार्ट टॉयलेट और वॉटर टॉयलेट मशीन, जिसकी कीमत 56 लाख थी, सवा करोड़ में क्यों खरीदी गई, इस पर लोकायुक्त जांच कराने के लिए आयुक्त का ध्यानाकर्षित किया।
प्रभारी ईई की कार्यप्रणाली पर सवाल
नगर निगम के पार्षदों ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रदीप चढ़ार की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल उठाए।
बैठक में उपस्थित
बैठक में परिषद अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विधायक रामनिवास शाह, सांसद प्रतिनिधि संतोष बैस, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान, एसडीओ संतोष पाण्डेय समेत कई पार्षद और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Next Post

भोपाल में 78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा 14 से 17 नवंबर तक, 12 लाख जायरीन आयेंगे

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी में इस बार 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियों में पहले से कहीं अधिक जोर दिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी तैयारियों के साथ यह आयोजन भव्य और संगठित रूप में आयोजित […]

You May Like