खेत सीमांकन विवाद में दो पक्ष भिड़े

इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुरा में खेत के सीमांकन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट और धमकी देने की घटनाएं सामने आईं. एक मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी विजय शंकर महोबिया ने बताया कि पहले मामले में भागवन्तबाई उम्र 49 ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने खेत पर विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए डंडों से मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया.

पुलिस ने गोपाल, भारत सिंह और छोटू के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. वहीं दूसरे मामले में भारत सिंह उम्र 62 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हरि परमार, नरेन्द्र और वीरेन्द्र ने भी उसी विवाद के दौरान मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ का समय निर्धारित, कमेटियों ने की तैयारी

Wed Mar 18 , 2026
ग़ैरतगंज: ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील में ईद-उल-फ़ितर की नमाज़ को लेकर शूरा एवं मसाजिद कमेटियों द्वारा समय तय कर दिया गया है। तहसील के प्रमुख स्थानों ग़ैरतगंज, गढ़ी और देहगांव में ईद की नमाज़ अदा की जाएगी। ईद की तारीख़ चाँद दिखने पर निर्भर रहेगी। यदि चाँद 19 मार्च (गुरुवार) […]

You May Like