शिवपुरी: राधा रानी सेवा समिति का दसवां विशाल भंडारा 28 फरवरी एवं 1 मार्च को गोवर्धन धाम में मुकुंद विनोद गार्डन बड़ी परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन जी में आयोजित किए जाने की तैयारी को लेकर समिति सदस्यों का स्नेह मिलन समारोह जल मंदिर मैरिज हाउस में हुआ. समारोह में नवीन सदस्यों का परिचय और सम्मान कर समारोह में वरिष्ठ सदस्यों ने 28 फरवरी एवं 1 मार्च को फाग महोत्सव दो दिवसीय भंडारे की गतिविधियां, 56 भोग, श्री कृष्ण विग्रह दर्शन, कन्या पूजन, रासलीला होली फाग महोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।
समिति द्वारा बस सेवा भक्तजनों की ठहरने की व्यवस्था आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति द्वारा गत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत उपस्थित भक्तजनों द्वारा स्नेह भोज का आनंद लिया गया।मिलन समारोह में सर्वप्रथम राधा कृष्ण जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर सामूहिक आरती की गई। इसके पश्चात वरिष्ठ सदस्य विजय गुप्ता ने आगामी 28 फरवरी एवं 1 मार्च को दसवां विशाल विशाल दो दिवसीय भंडारे की जानकारी देकर समिति सदस्यों से चर्चा की। पं.प्रदीप वशिष्ठ जी (कोलारस वालों) द्वारा राधा नाम संकीर्तन किया गया।
