गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता : जनपद की टीमों ने दिखाया दम, पनागर रही अव्वल

जबलपुर: देशी और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा रविवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के खेल परिसर में जिला स्तरीय गिल्ली-डंडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर विजेता रही टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जनपद पंचायत पनागर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान पनागर को 21 हजार का इनाम
विजेता टीमों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान पर 21 हजार रुपये, द्वितीय को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 5100 रुपये की राशि दी गई। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया। जानकारी के अनुसार प्रत्येक जनपद पंचायत की टीम में सात खिलाड़ी (दो रिजर्व सहित), एक कोच और एक मैनेजर शामिल रहे।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक अजय विश्नोई, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत तथा अति पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा सहित जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध शराब पकड़वाने का बदला लेने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, घर में तोड़फोड़

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत रतननगर कॉलोनी में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को अवैध शराब को पुलिस से पकड़वाना भारी पड़ गया। बदला लेने के लिए शराब तस्कर ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी। ‌10 हजार की रंगदारी भी मांगी।पुलिस के अनुसार […]

You May Like

मनोरंजन