
छिंदवाड़ा:- देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय देशमुख पिता सहसराम देशमुख उम्र 45 साल छिंदवाड़ा निवासी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी कार के पास पहुंचकर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है फिलहाल देहात पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
