राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

हैदराबाद, 13 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह नई विकेट है और इस सीजन में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हुए हैं। बृजेश बाहर हुए हैं और उनकी जगह तुषार देशपांडे टीम में आए हैं। हेट्टी को आराम दिया गया है और प्रिटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं।

सनाइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने कहा कि टीम में दो बदलाव किए हैं। हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

राजस्थान रॉयल्स (एकादश):- यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), लुहान डी प्रिटोरियस, डोनावन फरेरा, रवींद्र जाडेजा, जोफ़्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश) : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा।

Next Post

बाबा साहब की जयंती पर बाल भवन में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

Mon Apr 13 , 2026
ग्वालियर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आयोजन में बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर केन्द्रित व्याख्यान होंगे। साथ ही हितग्राहियों को सम्मानित किया जायेगा। यह आयोजन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। अंबेडकर […]

You May Like