दूषित पेयजल मामला: सीएम डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों से की मुलाकात

भोपाल। दूषित पेयजल से लोगों के बीमार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपनी अन्य सभी व्यस्तताओं को छोड़कर इंदौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अस्पतालों में जाकर दूषित पानी के सेवन से बीमार हुए मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली तथा मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और प्रशासन को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

Next Post

खाटू श्याम के दरबार पहुंचे हजारों श्रद्धालु, एकादशी पर उमड़ा सैलाब

Wed Dec 31 , 2025
ब्यावरा। स्थानीय गुना रोड पर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में एकादशी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर धाम पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा. उज्जैन से मंगवाए गए 51 किलो फूलों से बाबा श्याम का […]

You May Like