Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आप वाकई अपनी जरूरत के अनुसार पानी पी रहे हैं? जानिए डिहाइड्रेशन के 6 संकेत, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

पानी शरीर के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसका अंदाजा हमें तब तक नहीं होता है, जब तक कि शरीर में पानी की कमी न हो जाए। पानी शरीर में पाचन, शरीर के तापमान, ब्लड सर्कुलेशन, जोड़ों में आराम, एनर्जी और यहाँ तक कि आपकी सोचने की क्षमता में भी मदद करता है।

आपके शरीर में ज्यादातर पानी सादा पानी पीकर आनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही पानी से भरपूर चीजें जैसे सेलरी, खरबूजे और टमाटर भी मदद कर सकते हैं। हम यहां 10 ऐसे साइन बता रहे हैं, जो आपको यह बताने में मदद करेगी कि आपका शरीर पूरी तरह से हाइड्रेटेड है या नहीं

यूरिन का रंग
हाइड्रेशन का पता लगाने का सबसे आसान तरीका है आपके यूरिन का रंग। हल्के पीले रंग का मतलब है कि सब ठीक है, जबकि गहरे पीले रंग का मतलब है कि आप पानी का सेवन कम कर रहे हैं। हालांकि कुछ विटामिन, दवाएं और खाने की चीजें भी यूरिन का रंग बदल सकती हैं, इसलिए एक बार ऐसा होने पर घबराएं नहीं, लेकिन अगर यह लगातार गहरा रहता है, तो आपको वॉटर इंटेक बढ़ाने की जरूरत है।

बार-बार प्यास लगना
प्यास लगना शरीर का पानी की जरूरत बताने का एक आसान तरीका है, लेकिन कई लोग इसे तब तक नजर अंदाज़ करते हैं जब तक यह परेशान करने वाला न हो जाए। अगर आप बार-बार कुछ पी रहे हैं या आपका मुँह सूखा लग रहा है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में पहले से ही पानी की कमी हो गई हो। गर्म मौसम, एक्सरसाइज़, सॉल्टी फूड और शराब, ये सभी डिहाइड्रेशन को बढ़ाते हैं।

मुंह का सूखना
जब आप पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ नहीं लेते हैं, तो मुंह सूखने लगता है। आपका स्लाइवा चिपिचिपा हो जाता है और होंठ सूखने लगते हैं। हालांकि जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा ही हो, कई बार दवाओं के कारण, मुँह से साँस लेने या कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के कारण भी ऐसा हो सकता है।

सिरदर्द होना
शरीर में पानी की कमी से सिरदर्द हो सकता है, खासकर तब जब आपको पसीना आया हो, आपने कैफीनेटेड ड्रिंक लिया हो या खाना न खाया हो। जब शरीर में पानी का लेवल कम हो जाता है, तो आपको सामान्य से कम या असहज महसूस हो सकता है। एक गिलास पानी पीने से हर तरह का सिरदर्द ठीक नहीं होता है, लेकिन पानी की कमी सिर में दर्द जरूर हो सकता है।

चक्कर आना
खड़े होने या चलने-फिरने पर चक्कर आना इस बात का संकेत है कि आपके शरीर को पानी की जरूरत है। डिहाइड्रेशन से शरीर में खून की मात्रा कम हो सकती है, जिससे आपको कमजोरी, बेहोशी या लड़खड़ाहट महसूस हो सकती है। पानी पीने और आराम करने से आपको अच्छा फील होगा।

स्किन ड्राईनेस
त्वचा का रूखापन हमेशा हाइड्रेशन की कमी से नहीं होता, क्योंकि मौसम, स्किनकेयर, उम्र और साबुन भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। फिर भी, शरीर में पानी या लिक्विड की कमी से आपकी त्वचा खिंची-खिंची महसूस हो सकती है। पानी की कमी होने पर आपके होंठ फट सकते हैं या त्वचा बेजान दिख सकती है।

पानी की कमी से बचने के लिए रोजाना 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा खाने में पानी से भरपूर चीजें जैसे- खीरा, तरबूज, खरबूज, स्ट्रॉबेरी, सेलेरी, टमाटर, नींबू, लेट्यूस व सूप को शामिल किया जाना चाहिए।

Next Post

दिवंगत शिक्षकों को सच्ची श्रद्धांजलि- शिक्षक संघ ने मात्र 15 दिनों में जुटाए 1.09 करोड़ रू. से अधिक, सीधे परिजनों के खातों में भेजी सहायता राशि

Wed Jun 24 , 2026
मन्दसौर। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ (पीएमयूएमएस) मध्यप्रदेश ने मानवता और एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपने दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। पूरे शिक्षक समाज और संघ की ओर से दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगठन ने […]

You May Like