
दमोह। आगामी 26 अगस्त को मनाए जाने वाले त्योहार ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दमोह पुलिस द्वारा नगर के संवेदनशील व प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित करना तथा कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है।
*अधिकारियों व पुलिस बल की उपस्थिति*
यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) एचआर पाण्डेय दमोह के नेतृत्व व मार्गदर्शन में निकाला गया। इसमें थाना कोतवाली प्रभारी/निरीक्षक मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, थानों का बल, व महिला पुलिस बल भारी संख्या में मुस्तैद रहा।
फ्लैग मार्च का प्रमुख मार्ग (रूट)
पैदल फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर नगर के निम्नलिखित प्रमुख मार्गों व चौराहों से गुजरा:
थाना कोतवाली से कीर्ति स्तंभ, बस स्टैंड, एवरेस्ट, घंटाघर,उमामिस्त्री तलैया, बड़ा पुल, महाकाली चौक, यशवंत चौक, पठानी मस्जिद,हरसिद्धि माता मंदिर, चमन चौक, गढ़ी मोहल्ला, इकरार तिराहा,पुराना थाना, मोहन टॉकीज, बाकौली, घंटाघर होते हुए डॉ. आंबेडकर चौक होते हुए कोतवाली में समाप्त हुआ।
*पुलिस प्रशासन की अपील व निर्देश*
जिलेवासी त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर, अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करें।किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 अथवा नजदीकी थाने में दें।शांति भंग करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
