
रीवा, रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र में एक महिला का शव रेत के ढेर मे मिला है. बताया जा रहा है कि बीते दिवस महिला जीवित अवस्था में देखी गई थी और आज सुबह रेत के ढेर मे उसकी लाश मिली है. फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और अज्ञात महिला के शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
घटना की जानकारी आज सुबह उस समय हुई जब कुछ श्रमिक रेत के ढेर पर रेत लोड करने के लिए पहुंचे थे, जहां महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. महिला की उम्र तकरीबन 30 वर्ष के करीब है जिसकी पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है. वहीं दूसरी और वहां रहने वाली अन्य श्रमिक महिला का कहना है कि बीते दिवस तकरीबन 4:00 बजे महिला को भट्टे के आसपास टहलते हुए देखा गया था जिसके हाथ में एक पन्नी और पानी की बोतल भी थी. घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौ$के एकात्रित हो गए, वही बस स्टैंड के ठीक बगल में महिला का संदिग्ध शव मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस आसपास मिले सामान के आधार पर महिला की पहचान करने पर जुटी हुई है.
