
भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को सुभाष मंडल और महामाई मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को होली व रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं बल्कि एक बड़ा परिवार है, जहां सभी त्योहार आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़ी संख्या में बहनें उन्हें रक्षासूत्र बांधकर स्नेह देती हैं, जो नरेला परिवार की एकजुटता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में मंत्री सारंग ने नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली और पुष्पवर्षा कर रंगोत्सव की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक फाग गीतों और राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को वृंदावन की होली जैसा बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
