शहर के 4 वार्डों में फॉगिंग मशीन से किया गया दवा का छिड़काव

सतना: वर्षाकाल के दौरान डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पालिक निगम सतना द्वारा फॉगिंग अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर के 4 वार्डों में फॉगिंग कराई गई. स्वास्थ्य अधिकारी अरविन्द प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 4, 6, 7 एवं 42 के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव कर मच्छरों के प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण की कार्रवाई की गई।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों एवं मच्छरों की अधिकता वाले स्थानों पर फॉगिंग कराई गई। अभियान का उद्देश्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम कर नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार निगम द्वारा आगामी दिनों में भी निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार शहर के अन्य वार्डों में चरणबद्ध रूप से फॉगिंग अभियान जारी रखा जाएगा।
महापौर के स्पष्ट निर्देश
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि वर्षाकाल में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी संवेदनशील वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग अभियान संचालित किया जाए तथा मच्छर नियंत्रण संबंधी गतिविधियों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि अपने घरों, छतों एवं आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों एवं अन्य जल पात्रों को ढंककर रखें तथा डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम में नगर निगम का सहयोग करें।

Next Post

सीधी-सिंगरौली सड़क निर्माण को मिलेगी रफ्तार, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

Sat Aug 1 , 2026
सिंगरौली: क्षेत्र की लंबित सड़क परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान संसदीय क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।सांसद […]

You May Like