
सिंगरौली। बगदरा पुलिस चौकी क्षेत्र के करौंदिया ग्राम के बरहवा टोला निवासी एक 25 वर्षीया महिला घर के अंदर साड़ी के सहारे फांसी का फांदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस वक्त महिला फांसी लगाई है, उस दौरान उसका पति राशन दुकान में खाद्यान्न पाने के लिए फिंगर लगाने गया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरहवा टोला निवासी सावित्री सिंह गोड़ पति सुखसैन सिंह गोड़ उम्र 25 वर्ष ने शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे सुबह का खाना-पीना बना रही थी और अचानक सूना घर पाकर कमरे के अंदर साड़ी के सहारे फांसी पर झूल आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही बगदरा पुलिस स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार जिस वक्त महिला फांसी लगाई, उसका पति घर में नही था। जैसे ही उसका पति घर आया, महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी, जब से नीचे उतारा तब तक उसकी सांसे चल रही थी।
