
भोपाल। राजधानी में शुक्रवार को लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल ने पुतला जलाया. यह पुतला दहन और प्रदर्शन बोर्ड ऑफिस चौराहे पर किया गया. वहीं लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की. बजरंग दल के कार्यकर्ता नीरज प्रजापति ने बताया कि टीसीएस में हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम धर्म ग्रहण करवाया जा रहा है. यह गतिविधियां टीसीएस कंपनी के गुडग़ांव, नासिक और हैदराबाद कार्यालयों में कराये जाने की जानकारी मिली. देश में इस तरह की जिहादी चेन चल रही थी. इसके विरोध में बजरंग दल ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन 1 हजार से भी अधिक स्थानों पर किया है. इस प्रदर्शन में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत से मंत्री जितेंद्र चौहान, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक लोकेंद्र मालवीय, नीरज प्रजापति के साथ बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए.
