देवास में युवक की गोली मारकर हत्या, साथी गंभीर घायल, 6 नामजद आरोपी फरार

देवास। शहर के भवानी सागर क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार भवानी सागर नाथ मोहल्ला निवासी शुभम उर्फ लड्डू (19) को उसके मित्र गौतम (23) का फोन आया था, जिसमें कुछ लोगों द्वारा विवाद करने की जानकारी दी गई। इस पर शुभम रात करीब 1 बजे मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा, लेकिन विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली शुभम के सीने में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौतम के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौतम को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। घटना के दौरान आरोपियों ने एक कार में तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने मामले में वरुण बाली, रितिक सिहोते, तुषार सिहोते, गट्टू सिहोते, राहुल शूटर, विपिन बाली सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें इंदौर सहित अन्य स्थानों पर दबिश दे रही हैं। परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप मृतक के भाई पीयूष ने आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और धमकी दी कि “एक को मार दिया, दूसरे को भी देख लेंगे।” परिजनों ने सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस का कहना

थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। मृतक टेकरी क्षेत्र में नारियल-प्रसाद और फोटो की दुकान संचालित करता था। परिजनों के अनुसार आरोपी उससे वसूली की मांग करते थे और पूर्व में उसकी बाइक भी जला चुके थे।

Next Post

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रार: विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा

Fri Apr 17 , 2026
नई दिल्ली। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित नहीं हो पाने के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महिला आरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक के गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी दलों के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। […]

You May Like