
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी दमोह के अध्यक्ष मानक पटेल के नेतृत्व में पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, मनु मिश्रा, बृजेंद्र राव,रोहन पाठक, परम यादव,महिपाल सिंह के अलावा और भी कांग्रेस के वरिष्ठ लोगों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाल कर बस स्टैंड,एवरेस्ट लाज, घंटाघर होते हुए अंबेडकर चौराहा पर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर दमोह के नाम मतदाता सूची 2025 के शुद्धिकरण के संबंध में दमोह तहसीलदार रॉबिन जैन को ज्ञापन सौंपा गया है. आठ बिंदु मांग पर कार्रवाई करने को लेकर यह ज्ञापन था.ज्ञापन के दौरान सिटी कोतवाली से पुलिस बल विशेष रूप सेमौजूद रहा.
