दबंगई के आधार पर पंचायत कर रही है कार्य: लक्ष्मण

चितरंगी। ग्राम पंचायत ओड़नी में निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता का मामला अब सीईओ के आदेश को चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये के घोटाले की आशंका के बावजूद पंचायत स्तर पर जांच आदेशों की अनदेखी की जा रही है। लक्ष्मण सिंह बैस ने कहा कि जब सीईओ के आदेश ही नहीं माने जा रहे, तो प्रशासन पर भरोसा कैसे होगा? उन्होंने तत्काल निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जपं चितरंगी के सीईओ ने आदेशित किया है कार्य न हो, लेकिन दबंगई के स्टाइल में ग्राम पंचायत दिनों रात कार्य कर रहा है, जिसमें गुणवत्ता का कोई लेना देना ही नहीं है।

Next Post

मौसम विभाग ने उत्तरी-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि की चेतावनी दी

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी-पश्चिमी भारत में आंधी-तूफान तथा ओलावृष्टि की चेतावनी दी और कहा है कि कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव […]

You May Like