
इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर इंदौर स्थित सांदीपनि शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एजुकेशन डायलॉग कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गुणवत्ता और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
