मऊगंज में भीषण हादसा: गैस लीकेज से मकान में लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

मऊगंज, मऊगंज में बाराव रोड स्थित कलेक्ट्रेट के पास केशव कुंज के सामने एक किराए के मकान में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लग गई। आग में गुप्ता परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई, जिसमें घरेलू सामान और दो मोबाइल फोन भी शामिल हैं।

घटना के वक्त मकान में 7 सिलेंडर मौजूद थे, जिनमें से दो चालू अवस्था में थे। आसपास कई परिवार रहते हैं और दोपहिया वाहन खड़े थे, जिससे बड़े ब्लास्ट का खतरा था। मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से सिलेंडर बंद कराए गए, जिससे बड़ी तबाही टल गई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार को भारी नुकसान हुआ है।

Next Post

एलआईसी को आईसीआईसीआई बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए मिली आरबीआई की मंजूरी

Sat Sep 5 , 2026
मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.99 प्रतिशत करने की अनुमति प्रदान कर दी है। आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे 04 […]

You May Like