चोरी की वारदात के बाद इनकम टैक्स अधिकारी पर पथराव

सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात चोरों के एक गिरोह ने वारदात को अंजाम देने के बाद इनकम टैक्स अधिकारी पर पथराव कर दिया। इस घटना में अधिकारी के सिर पर गहरी चोट लगी और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर भाग निकले। खबर मिलने पर टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पता चला है कि जबलपुर में पदस्थ इनकम टैक्स अधिकारी महेन्द्र गुप्ता के घर वारदात हुई है। वह 7 जून को ही इनकम टैक्स कॉलोनी से ग्रीन पार्क का५ॅलोनी में शिफ्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि रात को महाकौशल एक्सप्रेस से उनकी बेटी दिल्ली से आ रही थी। उसे लेने के लिए वह रात करीब 2 बजे पत्नी अल्पना गुप्ता के साथ रेलवे स्टेशन गए थे। इस दौरान उनका 15 वर्षीय बेटा घर में ही सो रहा था।

स्टेशन से लगभग सवा 3 बजे लौटे तो घर के पास चोरों का झुंड नजर आने पर शोर किया। तभी चोरों ने पथराव कर दिया। घर के अंदर जाने पर पता चला कि चोर गहने और नकदी ले गए हैं। अब चोरी हुए सामान का आंकलन कर पुलिस को सूची दी जा रही है। इस वारदात के बाद पता चला कि इसी मोहल्ले में रहने वाले बालकृष्ण शर्मा और बब्बन मल्होत्रा की बाइक कुछ समय पहले चोरी हुई थी।

Next Post

जर्जर आवास टूटेंगे, सेंट्रल जेल परिसर में बनेंगे नए मकान

Sun Jun 29 , 2025
इंदौर: सेंट्रल जेल परिसर में अंग्रेजों के जमाने से बने जर्जर आवासों को अब पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा. शासन और जेल मुख्यालय से इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है. पीडब्ल्यूडी विभाग को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है.उल्लेखनीय है कि सेंट्रल जेल […]

You May Like