आरक्षक की पत्नी की मौत का मामला: डेढ़ माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर खाकीधारी पति

पांढुरना। पांढुरना जिले के लोधीखेडा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक की धर्मपत्नी प्रीति रघुवंशी का उसी के घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले शव के पास जांचकर्ता पुलिस को मिले अहम सुराग पर छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा मृतका के पति चंद्र किशोर रघुवंशी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध तो किया,लेकिन डेढ़ माह बाद भी भगोड़े पति को पकड़ नहीं पाई ।

संदेहास्पद स्थिति में मिला था महिला का शव

उल्लेखनीय है कि पांढुरना जिले के लोधीखेड़ा पुलिस थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ चंद्र किशोर रघुवंशी की धर्मपत्नी श्रीमती प्रीती रघुवंशी का पडोसी जिले छिंदवाड़ा के चंदन गांव के आशीर्वाद कॉलोनी में उसी के घर में बीते 9 फरवरी 2026 की रात्रि फांसी के फंदे पर संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर मृर्तिका के हस्तलिखित सुसाइड नोट मिले थे, जिसमें इसके पति के इसी के विभाग की एक महिला अधिकारी के साथ संबंध होने के कारण ही पति द्वारा प्रीति को आए दिन शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही इसकी सास प्रेमवती रघुवंशी,ननद नीलिमा रघुवंशी,ननद का पति बब्ली रघुवंशी द्वारा भी प्रताड़ित करना लिखा था।

23 दिनों बाद दर्ज किया मामला

मृर्तिका के हस्तलिखित सुसाइड नोट तथा मृतका के मायके वालों की शिकायत पर छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा घटना के 23 दिनों बाद 3 मार्च 2026 को अपराध क्रमांक 175/26 को धारा बीएनएस की धारा 85,108,3 (5) के तहत मृतका के पति,सास, ननद तथा ननद के पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण तो पंजीबद्ध कर लिया, लेकिन आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी के विभाग की महिला मित्र को आरोपी नहीं बनाते हुए घटना के डेढ़ माह बाद भी उसका सुराग तक नहीं लगा पाई है।

डेढ़ माह बाद भी हाथ खाली:

वहीं दूसरी ओर पांढुरना जिला पुलिस प्रशासन ने बीते डेढ़ माह से ड्यूटी पर लगातार अनुपस्थित रहने पर भी आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी पर विभागीय कार्यवाहीं तक नहीं की है ।

इनका कहना है … … .. ..

आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी तो पहले विधिवत छुट्टी लेकर गया था,लेकिन वह पिछले डेढ़ माह से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है, अब तो उसका मोबाईल फोन भी बंद है,जिसके चलते उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस बात की जानकारी उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारी को दी है,इस पर विभाग के उच्च अधिकारी ही कोई कार्यवाही कर सकते है।

ए.बी.मर्सकोल्हे

थाना प्रभारी लोधीखेड़ा

Next Post

कथावाचक मोहित नागर की सियासी कथा अब कांग्रेस के साथ

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल। आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से कथावाचक पंडित मोहित नागर शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नवप्रवेशी साथियों का पीसीसी में स्वागत […]

You May Like