साइबर ठगों ने खातों से उड़ाए लाखों, 6 एफआईआर दर्ज

जबलपुर। साइबर ठगों ने चार खातों से लाखों की रकम पार कर दी। माढ़ोताल एवं अधारताल थाने में तीन-तीन एफआईआर दर्ज की गई है। अधारताल पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दुर्गा प्रसाद मिश्रा निवासी बिजासन माता मंदिर के सामने अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय पनागर में शिक्षक है। उसके एसबीआई बैंक अकाउण्ट के खाते से कुल 1 लाख 7 हजार रूपये अज्ञात ने निकाल लिए। इसी प्रकार महाराजपुर निवासी सविता मायकल के साथ साइबर ठग ने धोखाधड़ी करते हुये उसके अकाउण्ट से 98 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिये। इसी प्रकार सुहागी निवासी राहुल चौबे के खाते से कुल 1 लाख 28 हजार रूपये ट्रांसफर कर लिए गए । इसी प्रकार माढोताल थाने में आकाश कुमार सिंह ग्रीन सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात द्वारा आनलाईन चोट पहुॅचाने की धमकी देकर उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये 30 हजार रूपये हड़प लिये हैं।

इसी तरह ग्रीनसिटी निवासी आशीष भट्ट ने शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर करीब 12:57 बजे वह अपने मोबाइल से यूपीआई के माध्यम से मणिपुरम गोल्ड लोन ऐप में 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहे थे। ट्रांजैक्शन के दौरान रुपए ट्रांसफर नहीं हुए और अचानक उनका मोबाइल हैक हो गया। महज 5 से 10 मिनट बाद जब आशीष ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। खाते से 50 हजार रुपए कट चुके थे। वहीं करमेता निवासी राहुल सिंह धुर्वे (26) के साथ घटित हुआ। राहुल ने पुलिस को बताया कि दोपहर 2:54 बजे उनके खाते से पंकज चौधरी पिता विनोद चौधरी के नाम पर 50 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। इसके बाद उसी दिन दोपहर 3:48 बजे राहुल के फोन-पे पर उसी पंकज चौधरी के नाम से 34 हजार रुपए वापस भी आ गए। राहुल का आरोप है कि किसी अज्ञात ने उन्हें ऑनलाइन डराने और शारीरिक चोट पहुंचाने की धमकी देकर डराया और कुल 70 हजार रुपए हड़प लिए।

Next Post

ब्रिक्स संसदीय मंच का सम्मेलन कल से, मोदी शिष्टमंडलों के नेताओं से मिलेंगे

Sun Oct 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन में सोमवार से 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू होगा, जिसमें भारत के अलावा 10 सदस्य देशों और 11 आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत आने […]

You May Like