जन आक्रोश आया काम, तलैया नाका शराब दुकान हटाने की कवायद शुरू

खुरई। शराब दुकान को लेकर जारी जन विरोध के बाद अब प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है शहर के तलैया नाका क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से स्थानीय रहवासी लगातार विरोध कर रहे थे। इसी कड़ी में आबकारी विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

खुरई के तलैया नाका स्थित शराब दुकान अब जल्द ही अपनी वर्तमान जगह से विस्थापित हो सकती है। जिसका आबकारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह अपनी टीम और खुरई तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया

अधिकारियों ने दुकान के विस्थापन के लिए संभावित वैकल्पिक स्थानों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से भी चर्चा की दरअसल यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों के लगातार जारी विरोध का परिणाम है। बीते रविवार को कबीर वार्ड और संत रविदास वार्ड के नागरिकों ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम किया था।

उस दौरान एसडीएम मनोज चौरसिया ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते हुए 15 दिनों के भीतर शराब दुकान को विस्थापित करने का आश्वासन दिया था , उसी के तहत अब प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटा है।

Next Post

डिजिटल पंजीयन में मप्र ने रचा इतिहास : सीएम डॉ यादव 

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में पंजीयन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने संपदा 2.0 प्रणाली से दस्तावेजों का पूर्णतः पेपरलेस ई-पंजीयन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित यह व्यवस्था नागरिकों को […]

You May Like

मनोरंजन