नदी किनारे जंगल में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

सरई/सिंगरौली:सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा निवासी पुष्पेन्द्र शाह (उम्र 23 वर्ष) जो बीते 6 जुलाई से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता था, उसका शव आज शनिवार को घर से लगभग 4–5 किलोमीटर दूर एक सुनसान जंगल में नदी के किनारे मिला है। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई।

परिजनों के अनुसार पुष्पेन्द्र 6 जुलाई को रात में अपने एक घर से दूसरे घर सोने के लिए निकला था, इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजन व पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, किंतु आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां नदी के किनारे जंगल के युवक का शव देखा गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। शव की स्थिति और घटनास्थल को देखते हुए ग्रामीणों में कई तरह की आशंकाएं भी व्याप्त हैं।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Next Post

टॉयलेट की महंगाई पर रार: सार्वजनिक शौचालय के लिए देने होंगे 10 रुपये

Sat Jul 19 , 2025
भोपाल: भोपाल में अब सार्वजनिक शौचालय इस्तेमाल करना महंगा हो गया है. भोपाल नगर निगम ने सुलभ शौचालयों का शुल्क 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया है. यही शुल्क अब नहाने के लिए भी देना होगा, जिससे आम जनता खासकर गरीब वर्ग में नाराजगी है. नगर निगम के […]

You May Like