मदागन के जंगल में मिली लाश, इलाके मे दहशत

लटेरी।लटेरी इलाके के जंगल में दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जहां 70 साल के बुजूर्ग और 18 साल के युवा की लाश मिलने की जानकारी लगने पर पुलिस और एफएसएल की टीम जांच करने पहुंची है, पुलिस शम का पीएम करा रही है ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सकें. पुलिस हर एंगल को ध्यान में रख कर जांच कर रही है. पहली घटना लटेरी नगर के निवासी 70 वर्षीय छीतरलाल अहिरवार 9 जुलाई को सुबह 11 बजे अपने घर से बड़ी मदागन की कहकर निकले थे, जिसके बाद से वह लापता थे. मंगलवार 15 जुलाई को महावन के जंगल में उनके शव के अवशेष मिले हैं. सूत्रों के अनुसार, छीतरलाल के कपड़े घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत किसी जंगली जानवर के हमले में हुई हो सकती है. क्यों कि पास में ही तेंदुए जैसे जानवर के पंजों के निशान भी मिले हैं. वहीं दूसरी घटना लटेरी के ही सोजनाखेड़ी रोड के पास जंगल में 18 वर्षीय युवक संजू लोधी पिता ओंकार लोधी, निवासी मधुसूदनगढ़ का शव मिला है. संजू 12 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे घर से खामखेड़ा मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा. मंगलवार को उसका शव जंगल में मिला और शव के थोड़ी दूरी पर मृतक की बाइक भी मिली है. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और एफएसएल टीम भी मौके पर मौजूद है.

Next Post

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर का निधन

Tue Jul 15 , 2025
सुलतानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 98 वर्षीय ससुर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विद्या भारती के पूर्व संगठन मंत्री ब्रह्मादीन यादव का मंगलवार देर शाम उनके सुलतानपुर आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके शोक संवेदना व्यक्त […]

You May Like