मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर का निधन

सुलतानपुर, 15 जुलाई (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 98 वर्षीय ससुर व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विद्या भारती के पूर्व संगठन मंत्री ब्रह्मादीन यादव का मंगलवार देर शाम उनके सुलतानपुर आवास पर निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके शोक संवेदना व्यक्त करने वाले का तांता लग गया। अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के रीवा में होगा।

श्री यादव के निधन की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी उनके विवेकानंदनगर स्थित आवास पर पहुंच गए और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार रीवा मध्य प्रदेश में होगा। रात में ही शव रीवा ले जाने की तैयारी है। रीवा श्री यादव की कर्मभूमि है। उनके दो पुत्र और उनका परिवार वहां रहता है। इसके अलावा रीवा में अंतिम संस्कार में मध्य-प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व उनका परिवार शामिल हो सकेगा। हालांकि मोहन यादव और उन्हीं पत्नी सीमा यादव इस समय विदेश दौरे पर हैं। उन तक सूचना पहुंच गई है। अंतिम संस्कार में शामिल होने की पूरी संभावना है।

बीते 22 जून को अचानक तबियत खराब होने पर गंभीर अवस्था में उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है, जिन्हें देखने के लिए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव आज सुलतानपुर आईसीयू पहुंची थी। बीते एक सप्ताह पूर्व उन्हें मेडिकल कॉलेज से घर लाया गया था। उनके पुत्र विवेकानंद यादव लगातार उनकी सेवा में लगे थे आज मंगलवार को देर शाम करीब सात बजे उन्होने प्राण त्याग दिए।

ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विवेकानंद नगर मोहल्ले में ब्रह्मादीन यादव अपने पुत्र विवेकानंद यादव के साथ लंबे समय से रह रहे है। विवेकानंद यादव विद्याभारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। श्री ब्रह्मादीन यादव बीते 2018 में पैतृक गांव अम्बेडकरनगर जिले के कोर्ट डहवा विधानसभा कटहरी एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कुछ तबियत बिगड़ी तो पुत्र विवेकानंद यादव ने उन्हें अपने सुल्तानपुर निवास पर रोक लिया। तब से उनकी लगातार सेवा कर रहे हैं। इससे पहले वह रीवा मध्य प्रदेश में मझले पुत्र सदानंद यादव के साथ रहते थे। वह संघ के स्वयंसेवक थे।

करीब डेढ़ दशक विश्व हिंदू परिषद के धर्म जागरण में अशोक सिंहल के अखिल भारतीय टीम में काम किया। इससे पहले दो दशक विद्या भारती में सेवा करते हुए लम्बे समय तक संगठन मंत्री रहे। अभी श्रीराम मंदिर निर्माण और श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम का दर्शन भी किया।

बीते रविवार को पेट में समस्या के कारण पुत्र विवेकानंद ने इन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गैस पास न होने से बढ़ती गंभीरता के कारण उन्हें डॉ पवन कुमार सिंह के सुझाव पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। भारती के दौरान डॉ अवनीश गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता ने कुशलक्षेम के दौरान बताया कि 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी। पिता की तबियत की जानकारी होने पर डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव 26 जून को सुलतानपुर विवेकानंद आवास पहुंची थी। मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पिता का हालचाल पूछा जो इशारों में प्रत्युत्तर दे रहे थे। करीब एक घंटे पिता के साथ रुकने के बाद लखनऊ वाया मध्य प्रदेश के लिए वापस हुई थी।

 

 

Next Post

मांगलिया रोड पर जाम का कहर: दो किलोमीटर तक रेंगती रहीं गाड़ियां

Tue Jul 15 , 2025
इंदौर. बाईपास से मांगलिया की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग मंगलवार रात फिर महाजाम की भेंट चढ़ गया. हालात ऐसे रहे कि वाहन दो किलोमीटर लंबी कतार में फंसे रहे. लोगों ने जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल उठाया क्या अब और मौतों का इंतजार है?, आसपास के रहवासी […]

You May Like