उमरिया में बाघ के हमले से दो बैलों की हुई मौत

सीधी: संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र सीधी के उमरिया गांव में बाघ के हमले से दो बैलों की मौत का मामला सामने आया है। 30 मार्च की दरम्यानी रात्रि उमरिया गांव में बाघ ने घर के पास गौशाला में बधे दो बैलों पर हमला कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उमरिया निवासी चंद्रशेखर सिंह पिता प्रभाव सिंह और शिवपूजन सिंह पिता गौंकरण सिंह के एक-एक बैल की मृत्यु हो गई है। मामले की जानकारी नजदीकी वनरक्षक रामकिशोर पाण्डेय को दी गई । मौके पर वनरक्षक के द्वारा जांच विवेचना की गई । संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र दुबरी से लगा हुआ गांव उमरिया के होने से कभी कभार बाघ वस्तुआ रेंज अंतर्गत उमरिया गांव आ जाते हैं।
इनका कहना है 
दुबरी रेंज के समीप होने की वजह से उमरिया गांव के जंगल से लगे घरो के आसपास कभी कभार बाघ आ जाते हैं लेकिन गांव मे नही जाते।
महावीर पाण्डेय, वन परिक्षेत्राधिकारी वस्तुआ

Next Post

बैंगलोर-गुवाहाटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद ईसीओआर ने सामान्य ट्रेन परिचालन किया बहाल

Mon Mar 31 , 2025
भुवनेश्वर, 31 मार्च (वार्ता) ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने सोमवार सुबह तक कटक-नेरगुंडी रेल खंड की दोनों पटरियों पर सामान्य ट्रेन परिचालन को सफलतापूर्वक बहाल कर दिया। कटक-भद्रक रेलवे खंड में केंद्रपाड़ा रोड और नेरगुंडी स्टेशनों के बीच रविवार सुबह 11:54 बजे 12551 बैंगलोर-गुवाहाटी एसी एसएफ एक्सप्रेस की ग्यारह बोगियां […]

You May Like