
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को स्टेट हैंगर भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव ने भेंट की। तीनों हस्तियां आपसी चर्चा के बाद विदिशा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुईं।
मौसम की स्थिति अनुकूल न होने के कारण हेलीकॉप्टर यात्रा रद्द कर दी गई और तीनों नेताओं ने सड़क मार्ग से ही विदिशा जाने का निर्णय लिया। विदिशा में होने वाला सांसद खेल महोत्सव क्षेत्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
