आरोग्य केंद्र के सामने ठेलेवालों का कब्जा, महिलाओं में असुरक्षा और रोष 

मंडला। राजीव कॉलोनी झंडा चौक स्थित आरोग्य केंद्र के सामने सार्वजनिक भूमि पर ठेलेवालों का कब्जा महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा बनता जा रहा है। आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिलाओं ने इस संबंध में ग्राम पंचायत देवदरा की सरपंच को लिखित शिकायत भी सौंपी थी, परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।महिलाओं का कहना है कि आरोग्य केंद्र अधिकतर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का केंद्र है, जहाँ प्रतिदिन लाभार्थी महिलाएं पहुंचती हैं। परंतु आसपास अनाधिकृत दुकानदारों और बैठे लोगों के कारण अशोभनीय टिप्पणियां सुनने को मिलती हैं, जिससे असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय महिलाओं ने बताया कि अनाधिकृत कब्जे से न केवल मार्ग संकरा हो गया है, बल्कि केंद्र आने-जाने में भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीड़भाड़ और अनाधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति से माहौल असहज बना रहता है।महिलाओं ने प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग से अपेक्षा जताई है कि कब्जा हटाकर सार्वजनिक स्थान को मुक्त कराया जाए तथा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अब देखना है कि शासन-प्रशासन महिलाओं की शिकायत पर कब त्वरित कार्रवाई करता है, जिससे उन्हें राहत मिले और स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

Next Post

अवैध शराब अहाते के खिलाफ कांग्रेस ने घेरा थाना 

Thu Oct 30 , 2025
जबलपुर। मदन महल क्षेत्र लाडली लक्ष्मी पथ लिंक रोड में अवैध शराब अहाते के खिलाफ कांग्रेस ने मदन महल थाने का घेराव किया।‌ कांग्रेस नेताओं समर्थ अवस्थी और शिशिर नन्होरिया के नेतृत्व में मदन महल थाना का घेराव कर क्षेत्र में संचालित अवैध शराब दुकान एवं अहाते को हटाने की […]

You May Like