स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में महिलाओं ने की जमकर नारेबाजी

बिलकिसगंज. ग्राम के विद्युत वितरण केंद्र पर दर्जनों गांव की लाड़ली बहनों ने रैली निकाल कर विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर बिजली मीटर के विरुद्ध धरना दिया.

विद्युत मंडल ऑफिस में ग्राम बिलकिसगंज से लगे ग्राम रामाखेड़ी, हीरापुर, कुलांसकला, बरखेड़ी, चंदेरी, रलावती, उलझावन, पिपलिया मीरा, खेड़ली की महिलाओं ने मंगलवार को रैली निकालकर अपने हाथों में त ितयां लिए हुए स्मार्ट मीटर बंद करने की आवाज उठाई. महिलाओं का कहना है कि पहले पुराने बिजली मीटर से 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक एक माह का बिल आता था. परन्तु अब जो नए बिजली मीटर से 5 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक रिडिंग बना रहे हैं. इन भारी भरकम बिलों का भुगतान कर-करके हम बर्बाद हो रहे हैं. लाड़ली बहनों को सरकार द्वारा जो 1250 रुपए दिए जा रहे थे. वह लाड़ली बहनों के मिलते हैं वह सब यह लाड़ले बिजली मीटर में चले जाते हैं. हम परेशान है, दुखी हैं हमारे घरों पर यह लाड़ले मीटर न लगाया जाए और जिन लाड़ली बहनों के घर यह मीटर लग गया है वह मीटर निकाले जाए.

लाड़ली बहनों ने यह भी मांग रखी कि अभी हमें गरीब 150 यूनिट बिजली पर सब्सिडी मिलती है. अब हमें 300 यूनिट बिजली की सब्सिडी प्रदेश सरकार द्वारा दी जाए और हम लाड़ली बहनें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एवं हमारे क्षेत्र के सांसद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से यह मांग कर रहे हैं कि हम लाड़ली बहनें बहुत दुखी और परेशान हैं. रक्षाबंधन मनाएं या लाड़ले मीटर का हजारों का बिल चढ़ाएं.

लाड़ली बहनों की रैली 2 घंटे पूरे क्षेत्र में होते हुए विद्युत मंडल ऑफिस पहुंचकर घेराव किया और धरने पर बैठ गई. विद्युत मंडल के अधिकारी राम पाली को पीएम, सीएम और केंद्रीय मंत्री के नाम का ज्ञापन देकर लाड़ली बहनों ने उनके घर पर लगाए जा रहे बिजली के लाड़ले स्मार्ट मीटर को हटाने की मांग की गई इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.

 

 

Next Post

अपने शौक पूरे करने युवक ने शुरु कर दी चोरी

Wed Aug 6 , 2025
सतना: अपने शौक और निजी खर्चों को पूरा करने के लिए युवक ने घरों में चोरी करना शुरु कर दिया। एक चोरी की घटना की जांच कर रही पुलिस ने जब पूछताछ की तो यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। युवक द्वारा चुराकर बेचे गए सोने के आभूषण को पुलिस […]

You May Like

Play sound