यूजर अब अपना पुराना जीमेल एड्रेस आसानी से बदल सकते हैंः सुंदर पिचाई

कैलिफोर्निया, 01 अप्रैल (वार्ता) गूगल ने घोषणा की है कि जीमेल यूजर अब अपने अजीब से यूजरनेम को आसानी से बदल सकते हैं और उपलब्ध नामों में से मनपसंद नाम चुन सकते हैं। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “2004 एक अच्छा साल था, लेकिन पुराने जीमेल एड्रेस पर ही अटके रहने का कोई कारण नहीं है।”

श्री पिचाई ने कहा कि यूजर अब सेटिंग में जाकर उपलब्ध नामों में से अपना पसंदीदा नाम चुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूजर दोनों नामों को भी रख सकते हैं और दोनों से लॉग इन कर सकते हैं। इस योजना का कार्यान्वयन धीरे-धीरे किया जा रहा है, इसलिए यह अभी सिर्फ अमेरिका के यूजर के लिए उपलब्ध है, लेकिन वक्त के साथ सभी उपभोक्ताओं तक यह सुविधा पहुंच जाएगी।

Next Post

डब्ल्यूटीओ की मंत्रिस्तरीय वार्ता अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असफलः विशेषज्ञ

Wed Apr 1 , 2026
वाशिंगटन, 01 अप्रैल (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक थिंक टैंक पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (पाई) के विशेषज्ञ एलन वुल्फ का कहना है कि हाल ही कैमरुन के याउंडे में संपन्न हुआ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी14) कई प्रमुख लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहा है। संस्थान […]

You May Like