ऊर्जा मंत्री के बंगले पर धरना प्रदर्शन

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी बंगले पर आज सुबह से धरना प्रदर्शन चल रहा है। बड़ी संख्या में देव नगर कॉलोनी, नाका चंद्रवदनी क्षेत्र की महिलाएं धरने पर बैठी हैं।

इनकी मांग है कि इनके घरों में स्थायी विद्युत मीटर लगाए जाएं। ऊर्जा मंत्री बंगले पर ही मौजूद हैं। वरिष्ठ अधिकारी प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा कर धरना खत्म कराने में जुटे हैं।

Next Post

छात्रों की गूँज अभियान में ग्वालियर में शामिल होंगे सांसद पप्पू यादव

Wed Jun 24 , 2026
ग्वालियर: युवा कांग्रेस की देश व्यापी छात्रों की गूँज अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर में कल गुरुवार 25 जून को होगा। छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को लगातार हो रही नीट, सीबीएसई और पेपर लीक की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं […]

You May Like