राजस्व मंत्री की उपस्थिति में हुआ शस्त्र पूजन

सीहोर। विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ. जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने अस्त्र-शस्त्रों का पूजन कर जिले में शांति, सुरक्षा और खुशहाली की कामना की. राजस्व मंत्री श्री वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर बालागुरु के, एसपी सोनाक्षी सक्सेना एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने पुलिस बल के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, एसडीओपी प्रेमनारायण गोयल, डीएसपी प्रवीण चढ़ोकर, उपेंद्र यादव सहित कोतवाली, मंडी एवं महिला थाना प्रभारी, विशेष शाखा, यातायात और आम्र्स शाखा के प्रभारी मौजूद थे.

Next Post

विजयदशमी पर्व पर छात्राओं ने दी गरबे की प्रस्तुतियां

Thu Oct 22 , 2026
सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में विजयदशमी का पर्व मनाया गया. इस मौके पर आनंद मेले का आयोजन किया गया. मेले में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एवं खाद्य सामग्रियों के स्टॉल सजाए थे. छात्राओं ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से […]

You May Like