छात्रों की गूंज का रॉक स्टार शो …..

इंदौर। आज इंदौर में राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज का रॉक स्टार शो किया। कार्यक्रम में छात्रों का सैलाब उमड़ पड़ा, स्थिति यह थी कि जितने छात्र कार्यक्रम स्थल पर अंदर थे, उससे 5 गुना छात्र और युवा बाहर सड़कों पर थे। बताया जा रहा है कि इंदौर ने राहुल के कार्यक्रम में भीड़ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम में करीब एक लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया । छात्रों की मौजूदगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भंवरकुआ से लेकर कार्यक्रम स्थल के बाहर युवाओं का रैला था। करीब डेढ़ किलोमीटर के एरिया में सड़कों पर बस छात्र और युवाओं की भीड़ के अलावा कुछ नहीं था।

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम इंदौर से पहले  कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में हो चुका है। इंदौर में छात्रों की अनगिनत भीड़ ने पूर्व के शहरों में आयोजित कार्यक्रम को पीछे छोड़ दिया। एक अनुमान के अनुसार करीब लाख से ज्यादा छात्र ओर युवा मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल के आसपास की सभी सड़कें छात्रों छात्राओं और युवाओं से पटी देखी गई। कहा जा सकता है कि राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम नहीं रॉक स्टार शो था, जिसमें शिक्षा प्रणाली और तंत्र की उपेक्षा से नाराज छात्र और युवाओं को कार्यक्रम में उम्मीद की किरण नजर आने लगी ।

आज जिस तरह से अलग अलग समस्याओं को लेकर राहुल गांधी के सामने सामान्य छात्रों से लेकर आदिवासी समाज के बच्चों ने नौकरी से लेकर शिक्षा , महंगाई, बेरोजगारी पर तंत्र के खिलाफ आवाज उठाई, वह व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने के साथ असफलता की कहानी बयान करता दिखाई दे रहा है।

कहा जा सकता है कि लंबे समय बाद इंदौर में किसी राजनेता के लिए युवाओं की इतनी बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हुई है। इसका कारण सिर्फ शिक्षा अव्यवस्था नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ युवाओं का आक्रोश है, जो खुलकर सामने आ रहा है।

कुछ ऐसा भी हुआ….

* राहुल गांधी की कार पर छात्रों के उमड़ने से चारों तरफ डेंटिग हो गई। कार में जगह जगह पतरा दब गया।

* पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और जयवर्धन सिंह भीड़ में फंसे।

* कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को एक ब्लॉक में बैठाया।।

* रॉक स्टार परफॉर्मेंस के दौरान छात्र छात्राओं के साथ कांग्रेस नेता भी झूमते नजर आए।

* बेकाबू भीड़ से पुलिस और इवेंट टीम को व्यवस्था करने में भारी परेशानी उठाना पड़ी।

* कार्यक्रम स्थल पर लड़कियों और लड़कों के ग्रुप विशेष तैयार होकर पहुंचे थे।

* कार्यक्रम में राहुल राहुल के खूब नारे लगे।

Next Post

टेट से मुक्ति के लिए शिक्षक देंगे ज्ञापन

Sat Sep 19 , 2026
सिंगरौली। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर समूचे म.प्र. के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को कल 20 सितंबर को एक दिवसीय भूख हड़ताल और रैली के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा, इसी कड़ी में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ सिंगरौली के जिलाध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी द्वारा […]

You May Like