सीधी। जिले के शिकारगंज-भवरसेन मार्ग पर लगातार बारिश के चलते सड़क किनारे मिट्टी का कटाव तेजी से बढ़ रहा है। पानी के बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है, जिससे सड़क का एक हिस्सा कमजोर स्थिति में पहुंच गया है और किनारे गहरी खाई बन गई है। इस मार्ग से बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही होती है। लगातार कटाव जारी रहने से सड़क के कमजोर हिस्से के धंसने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम और आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
Next Post
दुश्मन को लगा था वेनेज़ुएला की तरह ढह जाएगा ईरान : पेजश्कियान
Sun Aug 23 , 2026
तेहरान, 23 अगस्त (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रविवार को कहा कि ईरान के दुश्मनों का यह आकलन गलत साबित हुआ कि देश प्रबल दबाव में बिखरकर वेनेज़ुएला जैसा बन जायेगा। श्री पेजेश्कियान ने रविवार को यहां इस्लामी गणराज्य के संस्थापक आयतुल्ला रुहुल्ला खोमेनी के मकबरे पर कहा, […]
