सीहोर। कस्बा क्षेत्र के नागरिकों को अब समुचित उपचार की सुविधा कस्बा क्षेत्र में ही मिलेगी. नागरिकों को अब जिला अस्पताल तक इलाज के लिए नहीं आना पड़ेगा. विधायक सुदेश राय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का रिबन काटकर शुभारंभ किया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर भी उपस्थित थे.
विधायक सुदेश राय की अनुशंसा से सांसद आलोक शर्मा की विशेष निधि से नगर पालिका परिषद के द्वारा कस्बा क्षेत्र की निजामत के पास मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की योजना अतर्गत 36 लाख 50 हजार की लागत से सर्व सुविधा युक्त वार्ड क्रमांक 34 में संजीवनी क्लीनिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन का निर्माण किया गया है.
क्लीनिक के माध्यम से कस्बा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 6 वार्डों में रहने वले 50 हजार से अधिक नागरिकों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी. मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनक आयुष आरोग्य मंदिर का संचालन जिला स्वास्थ्य विभाग ऑफिसर डॉक्टर मालती आर्य के द्वारा किया जएगा. विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मुखिया राजेंद्र शुक्ला, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य की भी चिंता की जा रही है. नागरिकों को अच्छे से अच्छी और जल्दी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 5 से 10 वार्डों के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री सजीवनी क्लीनिक खोले जा रहे हैं. शुभारंभ कार्यक्रम में पार्षद हेमा सुदीप व्यास, रजनी सत्यनारायण, इरशाद पहलवान, इरफान लाल, अजम नेताजी, तनवीर मजीद अंसारी, चांदनी मालवीय सहित संदीप प्रजापति, अशोक राठौर, कन्हैयालाल मालवीय आदि मौजूद थे.
