
जबलपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि धोखाधड़ी कर हड़पने के आरोप
में फंसे जबलपुर महानगर अंतर्गत शहीद अब्दुल हमीद मंडल के अध्यक्ष अकील अहमद अंसारी को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परवीन खान पति नसीम खान निवासी अम्बेडकर कॉलोनी ने शिकायत कर बताया है कि भाजपा नेता अकील अंसारी, गुलाम नवी ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि को दिलाने के नाम पर महिलाओ की आई.डी. का दुरुपयोग करते हुए कई अवैध कार्यों को अंजाम दिया है। अकील अंसारी के साथी गुलाम नवी व उसकी 2 बहनें भी इसका फायदा उठा रही हैँ। इन्ही के द्वारा महिलाओं को बहला फुसला कर फंसाया जाता है।
