3 करोड़ का मामला: IG ने भी स्वीकारा पुलिस की छवि हुई खराब,जबलपुर क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच

सिवनी। हवाला कांड की जांच में नया मोड सामने आया है। सोमवार को जबलपुर से आई जी सिवनी पहुंचे। उन्होंने भी स्वीकारा की इस मामले में पुलिस की छवि खराब हुई है। इसके साथ ही सिवनी पहुंचे जबलपुर जोन के आईजी और छिंदवाड़ा के डीआईजी ने बताया कि हवाला कांड के 3 करोड़ के मामले में लखनवाड़ा थाने में प्रार्थी सहित तीन लोगों के खिलाफ ही दर्ज की गई एफआईआर सोहन परमार, शेख मुश्तक, इरफान पठान पर धारा 112(2)3(5)बीएनएस तहत मामला किया दर्ज। अभी तक लूट मामले में CSP पूजा पांडे सहित 11 लोगों पर निलंबन की हो चुकी है कार्यवाही।

जबलपुर क्राइम ब्रांच करेगी सिवनी हवाला कांड की जांच, खुलासों ने हिला दिया पूरा महकमा जबलपुर क्राइम ब्रांच करेगी सिवनी हवाला कांड की जांच, खुलासों ने हिला दिया पूरा महकमा!

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सामने आए हवाला कांड ने पूरे पुलिस महकमे को हिला कर रख दिया है। अब इस मामले की जांच का जिम्मा जबलपुर क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। जांच के दौरान कई नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे यह मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है। आईजी प्रमोद वर्मा पहुंचे सिवनी, अधिकारियों से की गहन चर्चा

सोमवार को जबलपुर पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा खुद सिवनी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे जबलपुर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने का फैसला लिया। अब इस मामले की जांच एएसपी दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में होगी।

Next Post

भिंड शहर में लगेगी भगवान सहस्त्रार्जुन की प्रतिमा

Mon Oct 13 , 2025
भिंड। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा द्वारा शहर के शिव उत्सव वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासभा के सदस्यों और समाजसेवियों ने नए जिलाध्यक्ष रामअवतार शिवहरे का स्वागत और सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में समाज के उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो समाज के […]

You May Like