काम्बिंग गस्त दौरान 9 स्थाई वारंटी एवं 1 गिरप्तारी वारंटी दस्तयाब

सतना: पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा के द्वारा थानों में स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धर-पकड हेतु काम्बिंग गस्त का अभियान चलाया गया था । दौरान काम्बिंग गस्त के थाना क्षेत्र के 9 स्थायी वारंटी एवं 1 गिरप्तारी वारंटी को दस्तयाब कर न्यायालय पेश किया गया । गिरफ्तारी में स्थाई वारंटी रामबहोर सिंह पिता रामगोपाल सिंह निवासी अतरहार थाना उचेहरा के विगत 4 वर्ष से फरार होने से न्यायालय विशेष न्यायाधीश विद्युत ग्रामीण सतना के द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया गया था ।

स्थाई वारंटी अंजू कोल पिता किरतईया कोल उम्र 26 वर्ष निवासी विचवा थाना उचेहरा विगत 8 माह से फरार होने से न्यायालय  जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था । स्थाई वारंटी रामकलेश कोल पिता भिम्मा कोल उम्र 27 वर्ष निवासी विचवा थाना उचेहरा के विगत 8 माह से फरार होने से न्यायालय जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था ।

स्थाई वारंटी अप्पू यादव पिता भुल्ली यादव उम्र 23 वर्ष निवासी रामपुर पाठा थाना उचेहरा का विगत 02 वर्ष से फरार होने से न्यायालय जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था । स्थाई वारंटी बद्री सिंह पिता रामअवतार सिंह निवासी अतरहार थाना उचेहरा का विगत 4 वर्ष से फरार होने से  न्यायालय जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था ।

स्थाई वारंटी जुगराज सिंह पिता दयाराम सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी पिपरा थाना उचेहरा का विगत 2 वर्ष से फरार होने से न्यायालय जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था । स्थाई वारंटी शैलेन्द्र चौधरी पिता जयराम चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी खरवाही थाना रामपुर बाघेलान का विगत 9 माह से फरार होने से न्यायालय जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था ।

स्थाई रामखेलावन रजक पिता रामदीन रजक निवासी बाबूपुर थाना उचेहरा जिला सतना का विगत 11 वर्ष से फरार होने से न्यायालय जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था एवं स्थाई वारंटी विक्कू कोल पिता श्यामलाल कोल निवासी कुल्हड़िया थाना उचेहरा का विगत 15 वर्ष से फरार होने से न्यायालय जेएमएफसी उचेहरा के द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था । गिरफ्तारी वारंटी कैलाश दाहिया पिता श्यामलाल दाहिया निवासी परसमनिया थानाउचेहरा के विगत 3 वर्ष से फरार होने से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था ।

Next Post

ग्वालियर मेले में झूले के लिये आवंटित जगह में अन्य गतिविधियां नहीं होंगी संचालित

Mon Nov 24 , 2025
ग्वालियर: झूलों के लिये आवंटित भू-खण्ड में झूले लगाने के अलावा कोई अन्य गतिविधियां संचालित न की जाएं। झूले लगाने में तकनीकी अधिकारी द्वारा बताए गए सुरक्षा मानकों के अनुसार सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें। साथ ही झूले इस प्रकार लगाए जाएं, जिससे आपात स्थिति में एम्बूलेंस व फायर ब्रिगेड […]

You May Like