बिरूल बाजार बस स्टैंड का बदलेगा स्वरूप, 37.95 लाख की लागत से होगा सीमेंटकरण

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम बिरूल बाजार बसस्टैंड का 37 लाख 95 हजार रुपए की लागत से सीमेंटकरण होगा। शुक्रवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने बस स्टैंड परिसर में सीमेंटकरण कार्य का भूमिपूजन किया।भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया बिरूल बाजार में ग्राम वासियों को बारिश के मौसम में होने वाले कीचड़ की परेशानियां से निजात दिलाने के लिये क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ग्राम बिरूल बाजार में बसस्टैंड सीमेंटकरण के लिए मुख्यमंत्री विशेष निधि 37 लाख 95 की राशि की स्वीकृति दिलाई। जिसका शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा बिरूल बाजार बस बस स्टैंड पर बारिश में ग्रामीण एवं यात्रियों को बारिश के मौसम में अब कीचड़ से होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी l क्षेत्र वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, क्षेत्र में लगातार विकास करने के लिए वह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, प्रभात पट्टन जनपद अध्यक्ष सोनाली विनोद पटेल,सरपंच जीवन बनकर,जनपद सदस्य ज्योति मिलन बनाईत,मंडल अध्यक्ष पट्टन सतीश धाकड़, भाजपा नेता राजेश पाठक,राजेश पाटिल, लोकनाथ वाड़बूदे,मोहित पवार ल,रामराव मोगरकर, विजय बनकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

शास्त्री ब्रिज का अधिकारियों ने किया दौरा, पुनर्निर्माण को लेकर निरीक्षण

Sat Feb 14 , 2026
इंदौर: शहर के जीवनरेखा रेलवे ओवर ब्रिज को दोबारा बनाया जाएगा. इसके लिए आज शहर के तीन विभाग के अधिकारियों ने ब्रिज का दौरा किया. दौरे में पानी, ड्रेनेज लाइन और बिजली के खंबो की शिफ्टिंग करने पर चर्चा हुई. विशेष रूप से मेट्रो अधिकारियों द्वारा मेट्रो स्टेशन और अंडर […]

You May Like

मनोरंजन