शास्त्री ब्रिज का अधिकारियों ने किया दौरा, पुनर्निर्माण को लेकर निरीक्षण

इंदौर: शहर के जीवनरेखा रेलवे ओवर ब्रिज को दोबारा बनाया जाएगा. इसके लिए आज शहर के तीन विभाग के अधिकारियों ने ब्रिज का दौरा किया. दौरे में पानी, ड्रेनेज लाइन और बिजली के खंबो की शिफ्टिंग करने पर चर्चा हुई. विशेष रूप से मेट्रो अधिकारियों द्वारा मेट्रो स्टेशन और अंडर ग्राउंड लाइन आने का मौका निरीक्षण किया गया.शहर के 70 साल पुराने शास्त्री ब्रिज को फिर से रेल विभाग नया बनाएगा.

इसके लिए आज रेल, मेट्रो और नगर निगम के अधिकारियों ने ब्रिज का प्राथमिक दौरा किया. रेलवे के अधीक्षण यंत्री निर्माण, रीजनल कमिश्नर, डिप्टी रीजनल कमिश्नर मेट्रो, नगर निगम अपर आयुक्त के साथ मौका मुआयना किया. इस दौरान रेलवे के अधीक्षण यंत्री ने निगम अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर से पानी, ड्रेनेज और बिजली के खंभों एक जानकारी ली. साथ मेट्रो अधिकारियों से मेट्रो स्टेशन और अंडर ग्राउंड लाइन को लेकर बातचीत की ओर नक्शे और निर्माण कार्य पर जानकारी ली. निर्माण को लेकर रेलवे अधिकारियों ने मौके पर वस्तुस्थिति जानी और यातायात को लेकर भी स्थानीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की.

अभी कुछ तय नहीं हुआ
रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि अभी प्राथमिक तौर पर मौका निरीक्षण किया है. इसमें अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है. अधिकारी डीपीआर बनाएंगे और रेलवे से मंजूरी के बाद टेंडर और अन्य प्रक्रिया शुरू होगी.

Next Post

तेज रफ्तार कार झोपड़ी में घुसी, बाल-बाल बचा परिवार, चालक मौके से फरार

Sat Feb 14 , 2026
छतरपुर। बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी, जिससे आदिवासी परिवार का आशियाना पूरी तरह तबाह हो गया। घटना रात करीब 10:30 बजे सिविल लाइन थाना के पास हुई, जब सफेद रंग की शेवरलेट कार (UP 90 M 3642) छतरपुर से खजुराहो […]

You May Like