स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से आरसीबी महिला ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया

नवी मुम्बई, (वार्ता) सयाली सातघरे और लॉरेन बेल (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान स्मृति मंधाना (96 ) और जॉर्जिया बॉल (नाबाद ) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 11वें मुकाबले में 10 गेंदे शेष रहते दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।

167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने तीसरे ही ओवर में ग्रेस हैरिस एक रन का विकेट गंवा दिया। उन्हें मैरीजन कप्प ने आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी जॉर्जिया वॉल ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभाल और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन बटोरे। स्मृति मंधाना ने 61 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्हें 18वें ओवर में नंदिनी शर्मा ने आउट किया। आरसीबी ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 169 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। जॉर्जिया वॉल 54 रन बनाकर नाबाद रही और ऋचा घोष ने नाबाद सात रन बनाये।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रनों का स्कोर बनाया। शेफाली वर्मा ने 41 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा लूसी हैमिल्टन ने 19 गेंदों में 36 रन बनाये। स्नेह राणा (22), निकी प्रसाद (12) रन बनाकर आउट हुई। श्रीचारणी ने 12 रनों की नाबाद पारी खेली।

आरसीबी के लिए सयाली सातघरे और लॉरेन बेल (तीन-तीन विकेट) लिये। प्रेमा रावत को दो विकेट मिले। एन डी क्लार्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को धूल चटाने नागपुर पहुंची टीम इंडिया, पलक झपकते ही बुक हुए 45 हजार टिकट

Sun Jan 18 , 2026
नागपुर पहुंचे हार्दिक, बुमराह और सूर्या। 10 सेकंड में टिकट खत्म, 2 लाख की वेटिंग ने फैंस को किया मायूस। ब्लैक मार्केटिंग का डर। 21 जनवरी को नागपुर में होने वाले साल के पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का शनिवार को सिटी में पहुंचना शुरू […]

You May Like