नागपुर पहुंचे हार्दिक, बुमराह और सूर्या। 10 सेकंड में टिकट खत्म, 2 लाख की वेटिंग ने फैंस को किया मायूस। ब्लैक मार्केटिंग का डर।
21 जनवरी को नागपुर में होने वाले साल के पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ियों का शनिवार को सिटी में पहुंचना शुरू हो गया। शाम को क्रिकेट के सितारे विभिन्न शहरों से हवाई जहाज से नागपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर क्रिकेट प्रशंसक मौजूद रहे। शाम 6 से खिलाड़ियों का आना शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। सबसे पहले रवि बिश्नोई पहुंचे।
उनके बाद रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ईशान किशन आए। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंडया, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल 10 बजे के बाद पहुंचे। हालांकि इस दौरान वरुण चक्रवर्ती दिखाई नहीं दिए। ये सभी खिलाड़ी रविवार शाम को मैदान में प्रैक्टिस करेंगे। बाकी बचे खिलाड़ी व न्यूजीलैंड की टीम 19 जनवरी को नागपुर आएगी।
