राशिफल-पंचांग : 14 मई 2026

पंचांग 14 मई 2026:-

रा.मि. 24 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी गुरूवासरे दिन 7/34, रेवती नक्षत्रे रात 7/27, प्रीति योगे दिन 3/20, तैतिल करणे सू.उ. 5/24, सू.अ. 6/36, चन्द्रचार मीन रात 7/27 से मेष, पर्व-प्रदोष वट सावित्री व्रतारम्भ, व्रत, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 14 मई 2026
वर्ष क प्रारंभ में नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ होगा, उतावलेपन में लिये गये निर्णय हानिकारक रहेंगे, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें, मित्र के सहयोग से उदासीनता दूर होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ का योग है, व्यवसाय में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों की सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उतावलेपन पर लिया गया निर्णय हानिकारक रहेगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के लिये व्यक्तित्व में विकास होगा, आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें.

————————————————————-

आज का भविष्य – गुरूवार 14 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, परिश्रमी, ईमानदार, व्यवहारकुशल होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, परोपकारी एवं ईश्वर भक्त होगा, लेखन कार्यो में रूचि रहेगी, स्वतंत्र व्यवसाय में रूचि रहेगी.

————————————————————-

मेष- भाग्योदयकारी अवसर हाथ में आयेंगे, कामकाज को लेकर यात्रा होगी, कार्य की अधिकता रहेगी, परिश्रमी कार्यो में थकान होगी.

वृषभ- अनुभवी लोगों का साथ लाभकारी रहेगा, राजकीय मामले सुलझेंगे, मनोंवाछित सफलता प्राप्ति के योग हैं, खानपान की अनियमितता बनी रहेगी.

मिथुन- कार्यक्षेत्र में उलझनें बढ़ सकती हैं, अज्ञात भय तथा चिन्ता रहेगी, दैनिक कार्यो में अवरोध होगा, प्रवास में सावधानी रखें.

कर्क- बदले माहौल में खुद को ढालना होगा, लाभ में कमीे रहेगी, लेखन, सृजन, तथा रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, वाहन आदि की समस्याओं का समाधान होगा.

सिंह- पूरे मनोयोग से कार्य करने पर अच्छी सफलता मिलेगी, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मातृपक्ष की चिन्ता दूर होगी, नौकरी में अनुकूलता रहेगी.

कन्या- जोखिम के कार्यो में रूचि बढ़ेगी, व्यापारिक मामले सुलझेंगे, साहसिक प्रयत्न करने से अभीष्ट की प्राप्ति होगी, महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त होगा.

तुला- निजी कार्यो को पूरा करने में परेशानी आयेगी, परिवार का सहयोग मिलेगा, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, सम्मान मिलेगी.

वृश्चिक- जन्दबाजी में गलती करके पछताना होगा, दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, स्वास्थ्य में अनुकूलता रहेगी, इच्छानुसार कार्य पूर्ण होंगे.

धनु- मनचाही सफलता के आसार बनेंगे, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च संभव है, अनावश्यक कार्यो में समय खर्च होगा, कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा.

मकर- प्रापर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे, वैभव के सामान पर खर्च की संभावना है, नये मैत्री संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी.

कुम्भ- व्यापारिक कार्यो में सम्हलकर फैसला लें, राजकीय प्रयासों में सफलता मिलेगी, नौकरी के संबंध में चिन्ता रहेगी, सुख साधनों में वृद्धि होगी.

मीन- कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, संतान इकी चिन्ता रहेगी, सुख साधन में व्यय होगा.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से काले उड़द, तिल, तेल, सरसों, सींगदाना, लोहा, शेयर, के भाव में तेजी, होगी. लाल रंग की वस्तुओं में तेजी का रूख रहेगा. भाग्यांक 2189 है.

————————————————————-

Next Post

नीट ; उदाहरण पेश करने का समय

Thu May 14 , 2026
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 का रद्द होना केवल एक परीक्षा का रद्द होना नहीं है. यह उस व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है, जो करोड़ों युवाओं को ‘मेहनत करो, सिस्टम निष्पक्ष है’ का भरोसा देती रही. राजस्थान के सीकर से लेकर हरियाणा के गुरुग्राम और […]

You May Like