भोपाल में ठंड के चलते नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं लगेंगी

भोपाल। शहर में तापमान में आई गिरावट को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ठंड के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं प्रातः 9.30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जाएंगी।
आदेश के अनुसार यह व्यवस्था विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से लागू की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा और सभी विद्यालयों को इसका अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे समय-सारिणी में आवश्यक संशोधन कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को इसकी सूचना दें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Post

गुरु गोविंद सिंह ने दिखाई स्वाभिमान से जीने की राह  

Sun Jan 4 , 2026
जबलपुर। खालसा पंथ के सृजक और सरवंश बलिदानी, सिख धर्म के दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का पवित्र 359 वां प्रकाशोत्सव गुरुपर्व समारोह आज गुरुद्वारा प्रेमनगर मैदान में भव्य कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आदि आयोजनों के साथ अपूर्व उत्साह के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]

You May Like