सीएम डॉ यादव कुलैथ में कल कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष के पहले राज्य स्तरीय विशाल एवं भव्य किसान सम्मेलन 18 फरवरी बुधवार को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुभारंभ करेंगे। वे 87.86 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। किसान सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद भी भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथिगण शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव उन्नत खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों को हितलाभ वितरित करेंगे। कुलैथ में उन्नत कृषि तकनीक पर प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रदर्शनी में उद्यानिकी, प्राकृतिक खेती व पशु नस्ल सुधार को प्रमुखता से शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन में लगाई गई कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर स्थानीय किसानों की पारंपरिक बैलगाड़ी-दौड़ होगी। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण आधारित लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

Next Post

अवैध शिकार का आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,20 वर्ष से था फरार

Tue Feb 17 , 2026
पन्ना। मध्यप्रदेश में पन्ना जिला की पुलिस ने 20 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी बृजपुर थाना क्षेत्र में वन्य प्राणियों के अवैध शिकार के मामले में लंबे समय से फरार था। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता […]

You May Like

मनोरंजन