न्यू मार्केट में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, आग की चपेट में आई 6 दुकानें

भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ‘बालाजी छोले-भटूरे’ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग की लपटें करीब 25 फीट तक उठने लगीं और धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर एमपी नगर से भी नजर आया।बताया जा रहा है कि दुकान में भटूरे बनाए जा रहे थे, इसी दौरान कड़ाही से आग भड़की और पर्दों ने आग को और विकराल कर दिया।
इसके बाद आग तेजी से आसपास की दुकानों और रेहड़ियों तक फैल गई। आग की चपेट में करीब 5 से 6 दुकानें और 10 से 12 रेहड़ियां आ गईं। पास की मोबाइल शॉप, बर्तन और कपड़े के शोरूम तक भी आग पहुंच गई।
आग लगते ही दुकान में मौजूद लोग जान बचाकर बाहर भागे और पूरे न्यू मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर जुटी हैं। गनीमत रही कि पास का खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवार की वजह से आग की चपेट में आने से बच गया।

Next Post

पद्म श्री से पद्म विभूषण तक, अमजद अली खान को मिले कई बड़े सम्मान, संगीत की दुनिया में छोड़ी अमिट छाप

Fri Oct 9 , 2026
Amjad Ali Khan Career: उस्ताद अमजद अली खान ने महज 12 साल की उम्र में पहला सोलो परफॉर्मेंस दिया था। संगीतकार परिवार में जन्मे अमजद अली खान ने पिता हाफिज अली खान से सरोद सीखा और अपनी अलग शैली विकसित की। Amjad Ali Khan Birthday Special Story: भारतीय शास्त्रीय संगीत […]

You May Like