पीपलहेला में बिरसा मुंडा जयंती पर निशुल्क नेत्र जाँच शिविर, 90 ग्रामीणों की हुई जांच

ब्यावरा। बिरसा मुंडा जयंति के उपलक्ष में ग्राम पंचायत पीपल हेला में एक निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन भोपाल सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया, जिसमें कुल 90 लोगों की आँखों की जाँच की गई जिसमे मतियाबिन ऑपरेशन के लिए भोपाल सेवा सदन रेफेर किया गया,

इस जनसेवा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

सरपंच श्री रामचंद्र नागर, मंत्री श्री रामप्रसाद कारपेंटर एवं सचिव श्री सुनील कुमार नागर ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर अपनी आँखों की जाँच कराई। डॉक्टरों ने आँखों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी, सावधानियाँ तथा आगे की चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया।

इस नेत्र शिविर ने बिरसा मुंडा जी की जयंति पर ग्राम पंचायत में जनजागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा का उत्कृष्ट संदेश दिया, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की।

इस मौके पर समाज सेवी संस्था खुशियों का ओटला की टीम ने अहम योगदान दिया ,संस्था के संचालक डॉ सुरजीत सिंह,काजल सिंह,डॉ धर्मेंद्र यादव ,मोहन दांगी,पायल राधिका जाटव सोनम ख़ान ,सुष्मिता देव ,कनक हर्षिता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

चोरी के दो मामलों का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार; एक लाख का मशरूका बरामद

Sun Nov 16 , 2025
विदिशा। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मामलों में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कुल एक लाख मूल्य का मशरूका […]

You May Like