पूर्व विधायक स्व. यादवेंद्र सिंह को उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

सतना:पूर्व विधायक स्व. यादवेंद्र सिंह के निधन पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सतना जिले के कचनार ग्राम स्थित उनके निवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. यादवेंद्र सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. यादवेंद्र सिंह का निधन समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यतेन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण सिंह, बालेंद्र गौतम सहित परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

लोक निर्माण विभाग मंत्री ने किये मां शारदा देवी के दर्शन

Mon Mar 30 , 2026
मैहर :प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्री श्री राकेश सिंह ने प्रदेश वासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि […]

You May Like