सनसनी: धारदार हथियार से युवक की हत्या, आरोपी फरार

सिंगरौली:जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के वर्दी गांव में देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावर ने 24 वर्षीय बल्लू यादव पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान वर्दी निवासी 24 वर्षीय बल्लू यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Next Post

सरकारी मूंग खरीदी में अनियमितता का मामला: जांच के बाद तीन अधिकारियों पर एफआईआर

Fri Jul 31 , 2026
नर्मदापुरम: मध्यप्रदेश में सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग के भंडारण में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान कुछ बोरियों में गुणवत्ता मानकों के विपरीत सामग्री मिलने और कुछ में मिट्टी भरे होने की शिकायतों की […]

You May Like